बलिया : बेटे को खाने के लिए खोज रहे थे परिजन, तभी मिली दिल दहलाने वाली खबर
On



बलिया : मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलूई खेजुरी मोड़ के पास एक युवक ने शुक्रवार की रात घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर रस्सी के सहारे मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिलूई खेजुरी मोड़ निवासी गंगासागर राजभर पुत्र शिवजी राजभर के परिजन शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद उसको खाना खाने के लिए खोज रहे थे, तभी सूचना मिली कि बगल के बगीचे में किसी ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी है। परिजन बगीचे में पहुंचे अपने जिगर के टुकड़े की स्थिति देख चीखने चिल्लाने लगे। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी भी नही हुई थी। मां रमावती देवी का रोते रोते बुरा हाल है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 23:39:54
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...


Comments