बलिया : चलती स्कूल वैन में ड्राइवर को हार्ट अटैक, स्टीयरिंग पर मौत
On



बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मठ योगेंद्र गिरी के पास स्कूल वैन के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह किसी तरह वैन को रोका, लेकिन स्टेरिंग पर ही उसकी मौत हो गयी। गनीमत था कि उस समय वैन में बच्चे नहीं थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दे कि बैरिया थाना क्षेत्र के सुरजन छपरा मिर्जापुर निवासी अक्षयवर वर्मा (50) एक निजी विद्यालय का वैन चलाता था। बुधवार की शाम बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस वाहन लेकर विद्यालय पर लौट रहा था, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया। किसी तरह गाड़ी रोका, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके भाई चंद्रभान मौर्य मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 19:33:23
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...


Comments