बलिया डीएम का एक्शन, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Show cause notice to EO and Mandi Secretary

बलिया डीएम का एक्शन, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Ballia News : कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, बिजली, मंडी, नगर निकाय, वन विभाग आदि के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में अनुपस्थित नगर पंचायत बेल्थरारोड के ईओ तथा मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव का एक दिन का वेतन रोकने का भी निर्देश है। 

राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने और कार्य में लापरवाही पर रसड़ा के मंडी सचिव को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड में राजस्व के इंडिकेटरों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराज़गी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मिले आवेदनों का निस्तारण समय से करने को कहा।

नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर सभी ईओ को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सभी एसडीएम को लेखपालवार समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आय, जाति व निवास-प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित न रहे, यह सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्त, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा आदि थे।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे