बलिया : कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण कर बाढ़ विभाग के अभियंताओं को डीएम ने किया अलर्ट

बलिया : कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण कर बाढ़ विभाग के अभियंताओं को डीएम ने किया अलर्ट

बैरिया/मझौवां, बलियाः सम्भावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़, गोपालपुर व दूबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को सचेत किया कि कटानरोधी कार्य की गुणवत्ता हमेशा अच्छी होनी चाहिए। हर कार्य में मानक का शत प्रतिशत ख्याल रखा जाए। अभी भी अगर कहीं कोई कमी रह गयी हो तो शीघ्र उसे ठीक करा लिया जाए।

रामगढ़ में रिवेटमेंट के कार्य के निरीक्षण के दौरान लोहे की जालियों के में डाले गये पत्थर के बीच गैप होने पर जिलाधिकारी ने सवाल किया। अधिशासी अभियंता संजय मिश्र को निर्देशित करते हुए कहा कि थोड़ी भी लापरवाही पूरा प्रोजेक्ट बेकार कर सकती है, इसलिए कटानरोधी कार्य में मानक का पूरा ख्याल रखा जाए। दो दिन के अंदर पूरे गैप को भरवा कर अवगत कराने को कहा। बारिश के पानी के कारण हुए रेन कट को भी तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर बाढ़ व कटान की स्थिति की जानकारी ली।

अधिशासी अभियंता से कहा कि बचाव सम्बन्धी प्रोजेक्ट बनाते समय स्थानीय ग्रामीणों से भी राय-विमर्श कर लें।इसके बाद गोपालपुर व दूबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों को बारिकी से देखा। वहां भी ग्रामीणों से बातचीत कर लेखपाल, सचिव, आशा बहु, एएनएम आदि की गांव में उपस्थिति व सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता है या नहीं, इसकी पड़ताल की।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

वहां भी निर्देश दिया कि रिवेटमेंट कार्य में मानक के अनुरूप मजबूत जाली का प्रयोग किया जाए। उधर, अधिशासी अभियंता ने बताया कि ज़िले में 22 बाढ़ समितियां बनायी गयी हैं, जो बाढ़ व कटान की स्थिति की सूचना तत्काल देगी। इससे और बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम बैरिया सुनील कुमार सहित बाढ़ खण्ड के अभियंता साथ थे।

यह भी पढ़े एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह

शिवदयाल पांडेय मनन/हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल