Ballia Crime : हाथ देकर बाइक रोकी, नाम पूछा और युवक को बदमाशों ने मार दी गोली

Ballia Crime : हाथ देकर बाइक रोकी, नाम पूछा और युवक को बदमाशों ने मार दी गोली

बैरिया, बलिया : तगादा करने जा रहे 24 वर्षीय फल व्यवसायी को हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवक के साथी ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने फल व्यवसायी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पुत्र श्यामसुन्दर गोंड (निवासी बैरिया) फल का थोक व्यवसाय करता है। क्षेत्र के बाजारों में खुदरा दुकानदारों को फल सप्लाई करता है। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे अपने किसी साथी के साथ बाइक से फल का तगादा करने दोकटी बाजार जा रहा था। सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा कुटी के समीप अज्ञात हमलावरों ने राकेश को हाथ देकर रोकने का इशारा किया। राकेश ने बाइक रोका, तब तक हमलावरों ने नाम पूछकर गोली चला दी।

संयोग से पहली गोली मिस हुई। इसी बीच बाइक से उतरकर राकेश भागने का प्रयास किया, तभी हमलावरों ने दूसरी गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी। गोली लगते ही राकेश सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। राकेश के साथ रहे बैरिया निवासी युवक शाहरुख ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर घायल राकेश ने बताया कि मैं उसमें से किसी को भी पहचानता नहीं हूँ।  

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी सोनबरसा पहुंच गये थे। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि हम लोगों का किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं है। राकेश को गोली किसने मारी, यह हम लोगों के समझ से परे है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह से पूछे जाने पर बताया कि एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। फिलहाल युवक जिला हॉस्पिटल रेफर हुआ है। कोई तहरीर नही मिली है। युवक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार