बलिया : करंट से झुलस कर खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, रेफर

बलिया : करंट से झुलस कर खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, रेफर

बांसडीह, बलिया : क्षेत्र के अगउर गांव स्थित विद्युत पोल पर रविवार को फाल्ट ठीक करने चढा संविदा लाइनमैन करंट से गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। घटना से अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में पहले बलिया और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के केवरा निवासी संतोष वर्मा और सुनील वर्मा दोनों ग्लोबटेक कंपनी से नियुक्त स्थानीय लाइनमैन है। रविवार को दोनों भाई अगउर में लगे ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट ठीक कर रहे थे। संतोष ऊपर  चढ़ा था, जबकि सुनील नीचे था। इसी दौरान अचानक  हाई वोल्टेज करंट की चपेट आकर घायल हो गया।


घटना के बाद घायल लाइनमैन संतोष वर्मा के पिता विश्वनाथ वर्मा (निवासी केवरा) द्वारा ने आरोप लगाया है कि अगउर गांव में एक स्थान पर दो फीडर की हाईटेंशन तार व एक जगह पर है, जिसमे कोल्ड स्टोर फीडर की लाइन और एक अन्य फीडर के लाइन क्रास होने के कारण बार बार झटका दे रही है। इस संबंध में अवर अभियंता को भी बताया गया था, लेकिन उनके द्वारा ये कहा गया कि आप को काम करना है तो करिये, अन्यथा छोड़ दीजिये ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

इस संबंध में पूछने पर जेई आलमगीर अंसारी ने बताया कि दो फीडर के विद्युत तार के क्रास करने जैसी कोई समस्या नहीं है। संविदाकर्मी लाइनमैन बिना शटडाउन के ही खंभे पर चढ़ा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल उसके इलाज आदि के बेहतर प्रबंध के लिए उनकी नियोक्ता कंपनी ग्लोब टेक के अधिकारियों को कहा गया है। वही घटना के बाद एसडीओ आरके यादव मौके पर पहुंचकर पीड़ित लाइनमैन को आर्थिक मदद किया। साथ ही संविदा कर्मी के संबंधित कंपनी को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि घटना काफी गंभीर है। जांच के बाद जिसकी लापरवाही होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला की मौत, बस चालक पर मुकदमा

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे