बलिया CDO का आंखों देखी सच : सात कार्यालयों में अनुपस्थित मिले 28 कर्मचारी ; देखें पूरी लिस्ट

बलिया CDO का आंखों देखी सच : सात कार्यालयों में अनुपस्थित मिले 28 कर्मचारी ; देखें पूरी लिस्ट

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने मंगलवार को सात कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले 28 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड का निरीक्षण किया तो वहां प्रधान सहायक योगेंद्र नाथ राम, वरिष्ठ सहायक अमरनाथ, सुभाष राम, भूपेंद्र कुमार सिंह, रवि कुमार चौधरी, मुकेश कुमार यादव, अंकित कुमार गहलोत, विनोद कुमार चौहान, धीरज कुमार यादव, कनिष्ठ सहायक अनुज सिंह, विनय कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित जिला सर्विलांस कार्यालय में गए तो वहां भैया आनंद सिंह, डॉ जियाउल हुदा, नागेंद्र प्रसाद गैरहाजिर मिले। वहीं मलेरिया यूनिट में  वरुण कुमार राय, रागिनी, ताज मुहम्मद, छोटेलाल प्रसाद व सुजीत कुमार प्रभाकर अनुपस्थित मिले।

सीडीओ ने उपायुक्त, स्वत रोजगार कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार, लेखाकार अश्वनी उपाध्याय व सुनील दत्त तिवारी अनुपस्थित मिले। उपयुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में लेखा सहायक अब्दुल्ला अहमद, सफाई कर्मी राजेश यादव, एपीओ मनीष चौधरी गैरहाजिर मिले।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

मुख्य विकास अधिकारी जब समाज कल्याण विभाग में गए तो वहां भी सुपरवाइजर विनोद कुमार यादव तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जय श्री सिंह यादव अनुपस्थित पाए गए। जिला विकास अधिकारी के सोशल ऑडिट प्रभाग मेंअवधेश चौरसिया गैर हाजिर मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मानदेय काटने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद