बलिया : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालक की मौत, बड़े भाई समेत दो झुलसे

बलिया : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालक की मौत, बड़े भाई समेत दो झुलसे

बांसडीह, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के देल्हुआ गांव के पास बगीचे में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की  मौत हो गयी। वहीं, साथ खेल रहा बड़ा भाई घायल हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

सूर्यपुरा गांव निवासी मुकेश कश्यप के दो बेटे पांच वर्षीय किशन व सात वर्षीय शिवम स्कूल से आने के बाद घर के पास स्थित देल्हुआ गांव के बगीचे में खेल रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी जद में आने से किशन बेहोश होकर गिर गया। वहीं, बड़ा भाई शिवम घायल हो गया।

अन्य बच्चों का हो-हल्ला सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने दोनों बालकों को पीएचसी बेरूआरबारी पहुंचाया, जहां चिकित्साधिकारी डा बैंकटेस मौआर ने किशन को मृत घोषित कर दिया। वही घायल शिवम को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

किशन की मां आशा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस व प्रशासन को दिया हैं। उधर, सुखपुरा थाना क्षेत्र के ही गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय चन्द्रमा यादव खेत से घर आते समय  आकाशीय बिजली की जद में आकर घायल हो गये।  परिजनों ने उन्हें पीएचसी बेरूआरबारी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश