बलिया : यूपी बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित इन छात्रों के लिए 16 फरवरी है खास, डीआईओएस ने किया अलर्ट

बलिया : यूपी बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित इन छात्रों के लिए 16 फरवरी है खास, डीआईओएस ने किया अलर्ट

बलिया : प्रैक्टिकल परीक्षाओं में वंचित छात्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद 16 फरवरी को एक और मौका दे रहा है। इस दिन परीक्षा से वंचित छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद छात्रों को कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा मुख्य परीक्षा की भांति सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा नियुक्त परीक्षकों द्वारा संपादित कराई जाएगी। 


इसकी जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षओं के वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए उनकी प्रयोगात्मक परीक्षायें मुख्य परीक्षा की भाँति सीसीटीबी कैमरे की निगरानी में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षकों द्वारा 16 फरवरी 2024 को करायी जानी है। उन्होंने जनपद के समस्त प्रधानाचार्य से कहा है कि परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर विषवार प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।

UP News

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
बलिया : नवरात्रि इस बार 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगा। इस बार देवी दुर्गा माता...
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश