बलिया : जल्दबाजी पड़ी भारी, क्रासिंग पर ट्रेन से टकराकर गिरी 10वीं की छात्रा

बलिया : जल्दबाजी पड़ी भारी, क्रासिंग पर ट्रेन से टकराकर गिरी 10वीं की छात्रा

Ballia News : रसड़ा-मऊ रेल खंड पर स्थित प्यारेलाल चौराहहा से सटे रसड़ा नगरा मार्ग रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को सूरत छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अप की चपेट में आकर अंजली (16) पुत्री कमलेश (निवासी : नगरा वार्ड नंबर 3 घोसी रोड थाना नगरा, बलिया) घायल हो गई।

रेलवे सुरक्षा बल चौकी रसड़ा पोस्ट के मुताबिक गाड़ी संख्या 19046 रसड़ा स्टेशन से नियत ठहराव के बाद प्रस्थान करने पर रसड़ा स्टेशन स्थित गेट संख्या 15 स्पेशल पर गेट बंद के दौरान एक लड़की निकल रही थी, जो इंजन के सामने आ गई। गाड़ी की गति धीमी थी, जिससे टकराकर लड़की गिर गई। लोको पायलट द्वारा ब्रेक मार कर लड़की को बचा लिया गया। इस वजह से ट्रेन 11:10 से 11:25 बजे तक उक्त घटना के कारण रुकी थी।

सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल चौकी रसड़ा महिपाल सिंह साथ स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे तो एक लड़की इंजन के नीचे थी, जिसे निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले जाया गया। वहां पर इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद उनके परिवार के लोग और उसकी मां श्रीमती चुनचुन देवी पत्नी कमलेश गौड की अंजली को सुपुर्द कर दिया गया। अंजली ने बताया कि वह हाई स्कूल की परीक्षा दे रही है। परीक्षा के लिए कुछ खरीदने आई थी। गेट बंद था। जल्दी बाजी में निकल रही थी। गाड़ी नहीं देखी और घायल हो गई। 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश