बलिया में कोचिंग जा रहे छात्र के अपहरण की कोशिश, मचा हड़कम्प

बलिया में कोचिंग जा रहे छात्र के अपहरण की कोशिश, मचा हड़कम्प

बांसडीह, बलिया : सोमवार की सुबह कोचिंग जा रहे बच्चे का दो बाइक सवार युवकों द्वारा अपहरण के प्रयास की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। कोतवाली पहुंचे बच्चे के पिता कस्बा के वार्ड नं. 15 निवासी हरीश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आयुष सुबह नई पानी टंकी के समीप स्थित कोचिंग जा रहा था।अभी वह रास्ते में एक निजी विद्यालय के पास पहुंचा था, तभी चार की संख्या में आये युवकों ने उसे अपहरण की नीयत से उठाने का प्रयास किया।

बच्चे द्वारा शोर मचाने पर वहां जुटे आस पास के लोगों को देखकर युवक वहां से भाग निकले। जाते-जाते युवक बच्चे का बस्ता छीन कर लेते गये। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के पिता को घटना की सूचना दी। घटना को लेकर देर तक हलचल मची रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना को लेकर संदेह है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से बच्चे के परिजन काफी स्तब्ध और भयभीत है।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली