सेना का ट्रक खाई में गिरा, बलिया का लाल शहीद

सेना का ट्रक खाई में गिरा, बलिया का लाल शहीद

बलिया : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना का ट्रक खाई में गिरने से बलिया जिले के जवान जितेंद्र यादव शहीद हो गए। इसकी सूचना मिलते ही घर परिवार और गांव में कोहराम मच गया। जितेंद्र की मौत की खबर सुनकर पत्नी, मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है।ग्रामीणों की भीड़ शहीद जवान के दरवाजे पर जुटी है। 

पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव 2013 में 13वीं राष्ट्रीय राइफल्स में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती बांदीपोरा में थी। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र हाल ही में छुट्टी पर गांव आए थे और 20 दिसंबर को अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। शनिवार दोपहर बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद जवानों में बलिया के जितेंद्र यादव भी शामिल थे। शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से सेना के हेलीकॉप्टर से दिल्ली लाया जाएगा, वहां से वाराणसी और फिर उनके पैतृक गांव जगदरा आयेगा। 

 

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Shahid jawan
जितेन्द्र यादव


शहीद जितेंद्र यादव दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके छोटे भाई राणा प्रताप यादव गांव में खेती और पढ़ाई करते हैं। 2017 में जितेंद्र की शादी प्रियंका यादव से हुई थी। उनके परिवार में छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को ही जितेन्द्र अपनी पत्नी प्रियंका से फोन पर बात किये थे। पति ने उनकी तबीयत का हाल पूछा और दवा लेने की सलाह दी। परिवार का हाल-चाल जानने के बाद उन्होंने जल्द ही बात करने की बात कही थी।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे