बलिया : सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान, सामने आ रही ये बड़ी वजह

बलिया : सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान, सामने आ रही ये बड़ी वजह

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में होली के दिन सास की फटकार से क्षुब्ध विवाहिता ने रविवार को विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, त्रिकालपुर गांव निवासी अंजनी चौहान महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी धनवती देवी (28) दो बच्चों के साथ गांव पर सास-ससुर के साथ रहती थी। होली के दिन ससुर को रंग लगाने से नाराज होकर सास से झगड़ा हो गया।इसको लेकर रविवार को धनवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायका वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे