शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी दे रहा बलिया का यह स्कूल

शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी दे रहा बलिया का यह स्कूल

Ballia News : द होराइजन स्कूल (The Horizon School) त्रिकालपुर गड़वार बलिया में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम रामचरितमानस गायन की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसी पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रस्तुति में बालकांड, अयोध्याकाण्ड अरण्यकाण्ड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड उत्तरकाण्ड आदि के साथ साथ भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया।

The Horizon School Ballia

 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. हरिकेश सिंह (पूर्व वाइस चांसलर) ने कहा कि जनपद का यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी जानकारी दे रहा है। इसे देख कर मैं अभिभूत हूँ। भगवान राम का व्यक्तित्व हमें मर्यादा, दया करुणा और अनुशासन की महत्ता सिखाता है। हमें उनके जीवन से यह सीखने को मिलता है कि मर्यादा और अनुशासन में रहकर हम अच्छे इंसान बन सकते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य पर्यावरणविद डॉ. गणेश पाठक ने बच्चों कार्यक्रम देख कहा कि हमें वाकई शिक्षा निकेतन की याद आ गई। यह देखकर और सुनकर मन प्रसन्न हो गया। ऐसा लगता है मानो प्रयागराज में मैं जाकर इस कुंभ का स्नान कर लिया। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं विद्यालय परिवार की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि भगवान राम का विनम्र आचरण और सभी के प्रति सम्मान का भाव हमें सिखाता है कि हमें पद, उम्र, आदि के भेदभाव के बावजूद सबसे समान व्यवहार करना चाहिए।

 

 

इससे पहले प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ साथ भूतपूर्व सैनिक तथा वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस पावन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावक और छात्र-छात्राएं भगवान राम के जीवन के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित हुए। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव ने  सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

यह कार्यक्रम प्रभाकर तिवारी, रोशनी सिंह, मीनू सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इसमें नीलम सिंह, अभय, जितेंद्र मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सुखनंदन, एलबी रावत, निशांत श्रीवास्तव, शशि नाथ, मेनका सिंह, आकांक्षा आदि सब का योगदान सराहनीय रहा।संचालन सुहाना यादव व तृप्ति सिंह ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक