बलिया में अखिलेश ने कसा BJP पर सियासी तंज, बोले...

बलिया में अखिलेश ने कसा BJP पर सियासी तंज, बोले...

बलिया : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब आत्मविश्वास लड़खड़ाता है तो जबान भी लड़खड़ाने लगती है। भाजपा नेताओं की भाषा बता रही है कि वे धराशायी होने जा रहे हैं। दावा किया कि चार सौ पार का नारा देने वाले देश में चार सौ सीटें हारेंगे। भाजपा के खिलाफ सातवें चरण में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मौसम के साथ राजनीति का मौसम भी बदलने वाला है। चार जून के बाद मित्रमंडली भी बदलेगी और मंत्रिमंडल भी बदलेगा।
 
बलिया लोकसभा क्षेत्र के कटरिया (फेफना) व सलेमपुर लोस क्षेत्र के बिल्थरारोड में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, चार जून एक ऐतिहासिक दिन होगा। जलवायु परिवर्तन के साथ, राजनीतिक परिवर्तन भी होगा। सातवें चरण में ज्यादा उत्साह से इंडी गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो 400 का नारा दे रहे थे, वह 400 से हार कर जाएंगे। जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस गुस्से का सामना भाजपा नहीं कर पाएगी। झूठे वादे करने वाले छठे चरण में 400 से हार रहे हैं। 140 सीटें जीतने जा रहे हैं। देश की जनता 140 पर इन्हें समेट देगी। 
 
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों से झूठ बोल कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य भी नहीं दिलवा सकी। खाद में चोरी की गई। जिस तरह से बडे़-बडे़ उद्योगपति भारत छोड़ कर चले गए, उसी तरह से नैनो यूरिया वाले भी देश छोड़ कर चले जाएंगे। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों की एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। 
 
अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। गरीबों पर भाजपा की सरकार बुलडोजर चलवा देती है, लेकिन पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर नहीं चला। जो नौजवान नौकरी के लिए तैयारी करते थे, इस सरकार ने चार साल की अग्निवीर की व्यवस्था कर नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर व्यवस्था को समाप्त कर स्थायी नौकरी दी जाएगी।
 
पूर्व सीएम ने कहा कि युवाओं की नौकरी छीनने के बाद ये लोग अब संविधान भी छीनना चाहते हैं। संविधान बदलने वालों को आप लोग बदल दें। लखनऊ और दिल्ली वालों की अब भाषा बदल गई है। जब किसी का आत्मविश्वास लड़खड़ा जाता है तो उनकी जबान भी लड़खड़ाने लगती है। अब कुछ भी बोलना शुरू कर दिया है। इन्होंने वैक्सीन लगवाई। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दिया। इंसान की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। जिस कंपनी से वैक्सीन बनवाई, उससे चुनाव में चंदा वसूल लिया।
 
अखिलेश ने जन समूह से पूछा इन्होंने महंगाई बढ़ाई की नहीं। भीड़ ने उत्तर दिया हां। कहा कि चुनाव से पहले राशन, नमक, तेल दे रहे थे। अब इनके राशन की क्वालिटी घटिया हो गई है। हमारी सरकार बनने पर आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। सरकारी नौकरी के 30 लाख पद खाली पडे़ हैं। हम नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे। इन्हें आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। हम आरक्षण के साथ नौकरी देंगे। शिक्षामित्रों व 69 हजार अभ्यर्थियों की मदद करेंगे। इन लोगों ने किसानों को संकट में डाल दिया है।
 
अखिलेश ने कहा कि जनता ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। चुनाव में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। बीजेपी के झूठ में नहीं आना है। गठबंधन की सरकार बनने पर मित्र मंडल, मंत्रीमंडल के साथ ही मीडिया मंडल भी बदलेगा। गरीबों की एंबुलेस व 100 नंबर की गाड़ी हमारी सरकार ने चलवाई थी। उसे भी इन लोगों ने खराब कर दिया। बीजेपी हारेगी तो हमारा संविधान बचेगा। बीजेपी हराओ नौकरी पाओ। बीजेपी वालों ने बहुत झूठ बोले हैं। अब हार का इन्हें अहसास हो गया है। इसलिए इनकी जुबान भी लड़खड़ाने लगी है।

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : जेएनसीयू बलिया और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, जानिएं इसके लाभ Ballia Education : जेएनसीयू बलिया और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, जानिएं इसके लाभ
बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञाप...
बलिया DM के हाथों सम्मानित हुए 210 BLO और सुपरवाइजर
'फेफना खेल महोत्सव' की ट्रॉफी का अनावरण कर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताई महत्वपूर्ण बातें
सुहागरात पर खुल गई दूल्हे की पोल, चौथे दिन दुल्हन ने मांगा तलाक
10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal