यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 : 512वीं रैंक के साथ बलिया के आफताब ने भरी सफलता की उड़ान

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 : 512वीं रैंक के साथ बलिया के आफताब ने भरी सफलता की उड़ान

बलिया : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जिला मुख्यालय से सटे ईश्वरपुरा (गोठहुली) में खुशी लेकर आया है। ईश्वरपुरा निवासी मकबूल अंसारी के पुत्र आफताब आलम ने कड़ी मेहनत के बल पर जनपद का नाम रोशन किया है। सूची में 512वी रैंक है। इन्हें आईपीएस कोर मिलने की सम्भावना है।

आफताब इस कामयाबी के पीछे अपने पिता मकबूल अंसारी, माता शकीला खातून एवं भाई मोहम्मद महताब आलम को श्रेय दिया है। कहाकि आज आप सबके सपोर्ट के चलते इस कामयाबी को हासिल कर पाया हूं। इनके पिता पेशे से बिजनेसमैन है। इनकी चित्तू पांडेय के पास ओवरब्रिज के नीचे बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। आफताब ने बताया कि वह आठवीं तक की शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल बलिया में ग्रहण किया। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। आईआईटी इंदौर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आफताब ने यूपीएससी की तैयारी जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से की।

आफताब को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। वहीं, आफताब ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों से अपील किया कि कोई भी मुकाम हासिल करना कठिन नहीं होता है। सिर्फ अर्जुन की भांति मछली की आंख को ध्यान में रखना होगा। हताश व निराश होने की बजाय अपनी दृढ़इच्छा शक्ति को जगाकर लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें, मंजिल खुद-ब-खुद आपका कदम चूमेगी।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में डीएम, बलिया के इस पुल से ट्रकों के अवैध परिवहन पर सख्ती

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !