बलिया में दोस्तों के साथ चाय पी रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कम्प

बलिया में दोस्तों के साथ चाय पी रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कम्प

Ballia News : नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर पेट्रोल पम्प के पास चाय दुकान पर गुरुवार की रात पौने बारह बजे के आसपास एक युवक को मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल बक्सर (बिहार) के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया है।

नरही थाना क्षेत्र के बघौना कलां निवासी शिवम राय पुत्र केदार राय अपने मित्र प्रदीप यादव पुत्र गुप्तेश्वर यादव व काशी यादव पुत्र रामेश्वर यादव (निवासी गोविन्दपुर, नरही) के साथ भारत प्रेट्रोल पम्प गोविन्दपुर पर चाय पी रहा था। आरोप कि तभी पहुंचे संजीव राय (निवासी सोहांव) व शिवम ठाकुर (निवासी बक्सर) ने गाली देते हुए शिवम को गोली मार दी। 

 

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल को बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है, परन्तु उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें