बलिया में सात गोवंश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बलिया में सात गोवंश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Ballia News : खेजुरी थाना पुलिस ने सात गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्कर के अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर का चालान कर दिया।

खेजुरी पुलिस के जवान रात में चक्रमण कर रहे थे। इस दौरान हथौज (छपरा टोला ईट भठ्ठा) के पास पशुओं के साथ तस्करों के मौजूद होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी किया तो दो पशु तस्कर भागने में कामयाब हो गये, जबकि एक तस्कर खेजुरी थाना क्षेत्र के सोनपुरवां निवासी रोशन को जवानों ने पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पशुओं को पैदल ही मनियर के रास्ते सरयू नदी के किनारे लेकर जा रहे थे। वहां से नाव पर लादकर बिहार के सिवान में उतारने के बाद वहां पर पहले से खड़ी गाड़ी से वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार फरार पशु तस्करों में सोनपुरवां निवासी सलमान तथा सोनू है। पुलिस का कहना है कि दोनों फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सूर्यनाथ यादव, विकास यादव, सिपाही बृजेश यादव, विपिन, श्रीकांत सोनी आदि थे।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट