बलिया के इस बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकान चपेट में

बलिया के इस बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकान चपेट में

बलिया : रेवती कस्बा के बस स्टैंड मार्ग स्थित मवेशी अस्पताल के समीप विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में 10 दुकानों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। नगर पंचायत के टैंकर, समरसेबल व हैण्ड पाइप की सहायता से लोगों ने करीब डेढ़-दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने के डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा। 

बता दे कि नगर के थाना बस स्टैंड मार्ग पर संजय वर्मा की टीन शेड की कई दुकानें हैं। शनिवार की देर शाम करीब सात बजे गोलू साह की मोबाइल की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गयी। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते राजेश केशरी की साइकिल की दुकान, नीरज सिंह की एल्युमिनियम की दुकान, राजू केशरी की बक्सा की दुकान, धीरज एवं पवन ठाकुर की एक-एक एक सैलून, दीपक ठाकुर की दो साईकिल की दुकान तथा विजय शर्मा की लकड़ी, पलंग आदि की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दुकान सहित दुकानों में रखे सारे सामान जलकर राख हो है।

वहीं घबराये दुकानदार विक्की केशरी, शंकर राज तथा मुन्ना साह की क्रमशः प्लाईवुड, बक्सा तथा लकड़ी की दुकानों को तोड़ते हुए हजारों के सामान को निकाल कर सड़क पर फेंका गया। जिससे कुछ सामान बर्बाद हो गये। आग की तपिश इतनी जबरदस्त थी कि कोई समीप नहीं जा पा रहा था। बावजूद इसके नगर पंचायत के टैंकर, समरसेबल तथा हैण्ड पाइप की सहायता लोगों ने डेढ़ दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा। इस दौरान थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह, एसआई प्रभाकर शुक्ला सहित थाने का पूरा स्टाफ मुस्तैद रहा।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे