योगी सरकार का 8 साल बेमिसाल : बलिया में राज्यमंत्री के हाथों किसी को नियुक्ति पत्र, किसी को मिला योजनाओं का लाभ

योगी सरकार का 8 साल बेमिसाल : बलिया में राज्यमंत्री के हाथों किसी को नियुक्ति पत्र, किसी को मिला योजनाओं का लाभ

-दिव्यांग पेंशन/वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण
-05 लाभार्थियों को मिली पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन

बलिया : राज्यमंत्री ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने पांच को दिव्यांग पेंशन व पांच को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत-पत्र/डमी चेक वितरित किया।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। इसके साथ ही राज्यमंत्री ने 10 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। माटीकला टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत 03 लाभार्थियों को पगमिल मशीन एवं प्रमाण-पत्र तथा खादी बोर्ड द्वारा खादी नीति के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन एवं प्रमाण पत्र दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 10 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

राज्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 1935 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं को रुपए 29 करोड़ सीसीएल ऋण का डमी चेक वितरित किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मां-बेटी मेला कार्यक्रम के तहत 20 माताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाकुंभ के सफल आयोजन पर बनी लघु फिल्म तथा प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्ष में किए गए अनेक जनकल्याणकारी कार्यों/विकास कार्यों पर बनी लघु फिल्म को देखा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के लिए तैयार की गई जन जागरूकता वीडियो को भी देखा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र इत्यादि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव