Ballia News : डेढ़ साल पहले परिणय सूत्र बंधन में बंधी थी खुश्बू

Ballia News : डेढ़ साल पहले परिणय सूत्र बंधन में बंधी थी खुश्बू

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में सोमवार को विवाहिता ने अपने कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे के हुक में दुपट्टे का फांसी का फंदा बनाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर फंदे से लटकी विवाहिता के शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिठुआ गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र श्रवण की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भीमपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर असढ़िया निवासी रामसरीख की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। ससुराल आने के बाद खुशबू कुछ दिनों के बाद मायके चली गई और फिर विदाई होकर ससुराल बिठुआ आ गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह खुशबू ने पति समेत अन्य सदस्यों को नाश्ता देने के बाद अपने कमरे में चली गई।

वही पति बाजार चला गया। करीब एक घंटे के बाद बाजार से पति सोनू घर वापस आया तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए और खिड़की से खुशबू को फांसी के फंदे से लटका देख अवाक रह गए। इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तथा विवाहिता को पंखे की हुक से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता ने फांसी क्यो लगाई ? इसका पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल