प्रभु धन्वंतरि हर लें विषाद, कल राम अवध आने वाले...

प्रभु धन्वंतरि हर लें विषाद, कल राम अवध आने वाले...

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

भरत जी आज शोकाकुल हैं चौदह वर्ष पूर्ण हो गए अभी भईया राम नहीं आए... तभी अचानक हनुमान जी शोक हरते हुए उनके कंधे पर हाथ रखकर राम के आने की सूचना दी। फिर क्या भरत जी ने शत्रुघ्न जी को जो आदेश दिया...

शत्रुघ्न ! नगर को सजवा दो
कल राम अवध आने वाले।
              ऊबड़-खाबड़ सब पटवा दो
               कल राम अवध आने वाले।।
कौशल्या मां को बतलाओ
और शीघ्र सुमित्रा मां सूचित।
               सूचना जनकपुर तक जाए
               कल राम अवध आने वाले।।
भूमि अभिसिंचित हो जल से
माटी से मधुर सुगन्ध उठे।
               मावा लावा सब बिखरा दो
               कल राम अवध आने वाले।।
पुष्पों के गुच्छे घनीभूत
हर घर पर वंदनवार सजे। 
               घंटा घड़ियाल बजे घनघन
               कल राम अवध आने वाले।।
शत्रुघ्न ! नगर में देखो तो
कोई भी व्याधि ग्रसित है क्या ?
           प्रभु धन्वंतरि हर लें विषाद
           कल राम अवध आने वाले।।
हो नगर देवता का पूजन
चहुंओर चहूंदिशि शंखनाद।
              लक्ष्मी-गणेश का आराधन
              कल राम अवध आने वाले।।
घर-घर में दीप जले असंख्य
दीपों की तारावलियां हों
             हो रात अमावस पूनम सी
             कल राम अवध आने वाले।।

डॉ. मिथिलेश राय
बलिया, उत्तर प्रदेश
Tags: Ballia

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट