बलिया में सहायक आयुक्त पर घर में घुसकर हमला, चालक को भी पीटा

बलिया में सहायक आयुक्त पर घर में घुसकर हमला, चालक को भी पीटा

Ballia News : सहायक आयुक्त खाद्य-।। डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने दो नामजद समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ आवास में घुसकर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने पुलिस को दिये तहरीर के माध्यम से बताया है कि टैगोर नगर (जिला कारागार के पीछे) प्राइवेट आवास में रहता हूं। अवैध रूप से सेवई बनाने की सूचना पर हमारी टीम द्वारा 27 जनवरी 2025 को जीरा बस्ती हनुमानगंज स्थित दीपा ट्रेडिंग कम्पनी पर छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिससे उक्त व्यापारकर्ता प्रतिनिधि नितेश कुमार व संदीप कुमार पुत्रगण धर्मेंद्र कुमार (निवासीगण गुदरी बाजार, बलिया थाना कोतवाली जनपद-बलिया) द्वारा छापेमारी के विरोध में मौके पर 10 अन्य अज्ञात लोगो ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नमूने की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न किया।

उपस्थित अधिकारियों को संदीप कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार द्वारा गाली गलौज एवं धमकी दी गयी। उक्त कार्यवाही के उपरान्त 29 जनवरी को उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ता प्रतिनिधि अन्य 10 अज्ञात लोगों के साथ विभागीय कार्यालय में आकर मेरे साथ गाली गलौज तथा हंगामा किया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। यही नहीं, 30 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे षड्यंत्र के तहत नितेश कुमार व संदीप कुमार पुत्रगण धर्मेंद्र कुमार कुछ अज्ञात लोगो के साथ आकर नितिन कुमार ने हाथ में असहला लेकर मेरे घर में घुस कर जानलेवा हमला कर दिया।

मेरे साथ हाथापाई की गयी। मेरे बचाव में विभागीय वाहन चालक सावन कुमार यादव पहुंचे तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया।  विभागीय जरूरी कागजों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान मुहल्ले के लोगों को इक्ठ्ठा होते देख उपरोक्त लोग मेरे और मेरे परिवार के साथ ही साथ विभागीय अधिकारियों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर