मेरठ-औरैया मर्डर केस से अलग UP में सामने आया नया मामला, पति ने ब्वॉयफ्रेंड से करवाई पत्नी की शादी

मेरठ-औरैया मर्डर केस से अलग UP में सामने आया नया मामला, पति ने ब्वॉयफ्रेंड से करवाई पत्नी की शादी

UP News : विवाहेत्‍तर संबंधों की वजह से यूपी के मेरठ और औरैया जैसे शहरों में जहां हत्‍या जैसी जघन्‍य वारदातें हुईं, वहीं संतकबीरनगर से एक अलग ही कहानी सामने आई है। यहां एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां को गांव के युवक से प्यार हुआ तो पति ने दोनों की शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि जब पति को पता चला तो उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। उसने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो पति ने दोनों की शादी करवा दी। जानकारी मिली है कि पति ने पत्नी को कहा कि तुम जाओ, बच्चों को मैं पालूंगा।

इस शादी के बाद बबलू और राधिका का नौ साल पुराना रिश्ता टूट गया। 2017 में बबलू की शादी बेघघाट थाना क्षेत्र के भूलन चक गांव की राधिका से हुई थी। दोनों का जीवन सुखी चल रहा था। दोनों की शादी के बाद दो बच्चे (बेटा 7 साल और बेटी दो साल ) भी हुए थे। बबलू परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने के बाद बाहर आजीविका कमाने निकल गया, तो पीछे से बबलू की पत्नी का अफेयर गांव के ही विकास से हो गया। दोनों को कई बार गांव वालों में साथ में देखा।

इसकी भनक बबलू को लगी तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। उसने लड़ने-झगड़ने की बजाय पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने देखा कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। वह समझ गया कि उसकी पत्नी ने पक्का इरादा कर लिया है कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। पत्नी का इरादा समझकर गांव के बड़े बुजुर्गों से बात की और कहा कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी जाए। इसके बाद वह अपनी पत्नी को साथ लेकर धनघटा तहसील पहुंचा और शपथ पत्र बनवाते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हाथों सौप दिया। उसके बाद दोनों पक्षों ने धनघटा स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर शादी रचवा दी।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क