पागल कहने से नाराज भाई ने चचेरी बहन को मार डाला, मचा हड़कम्प

पागल कहने से नाराज भाई ने चचेरी बहन को मार डाला, मचा हड़कम्प

शुक्लागंज : उन्नाव में एक युवती की उसके चचेरे भाई ने सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई पूरे घर में टहला, जिससे खून पूरे कमरे और अन्य जगह फैल गया। इसके बाद बहन के शव के पास बैठ गया। देर शाम चाचा ड्यूटी से लौटे तो सोफे पर शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ले में बुधवार की शाम दिल दहलाने वाली घटना हुई। चचेरी बहन के पागल-पागल कहकर चिढ़ाने से गुस्साए चेचेरे भाई ने हथौड़े से सिर और चेहरा कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। हत्यारोपी के पिता के घर पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक मंद्धित है, उसका इलाज भी हो रहा है।

उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के रामबख्श खेड़ा गांव निवासी गोले की पुत्री अंजू (22) पखवाड़ा भर पहले गंगाघाट के चंपापुरवा निवासी चाचा शिवशंकर धानुक के यहां मकरसंक्रांति त्यौहार मनाने के लिए घर आई थी। तब से वह यहीं रूकी थी। अंजू की बुधवार देर शाम उनके ही चचेरे भाई शिवम उर्फ गोलू ने हथौड़े से चेहरे और सिर पर कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के पिता शिवशंकर ने बताया कि उनकी पत्नी सवित्री चार दिन पहले उन्नाव के लुकैयाखेड़ा स्थित अपने मायके चली गई थी। गोलू से बड़ा बेटा राजा और छोटा बेटा बऊवा रोज की तरह नौकरी पर चले गए थे।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

घर पर गोलू और अंजू अकेले थी शाम छह बजे वह आर्डनेंस फैक्ट्री से नौकरी कर वापस लौटे तो मेन गेट खुला था तभी गोलू नीचे नंगे पैर आता दिखा पूछा तो घबराने लगा और पागल, पागल कह कर चिल्लाने लगा। ऊपर जाकर देखा तो अंजू सोफे पर औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ी थी पास ही एक वजनी हथौड़ा खून से सना रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी आरोपी के पिता का कहना है कि गोलू मानसिक बीमार है और 2015 से कानपुर के एक मनोचिकित्सक के यहां से उपचार चल रहा है। जब गोलू से घटना के बारे में पूछा ये कैसे हुआ तो बोला पागल कहकर चिढ़ा रही थी मार दिया। जांच प ड़ताल करने सीओ सीओ सिटी सोनम सिंह पहंची जिन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके पर फाेरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई


तीन किलो वजनी हथौंडे से किए तीन वार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथौड़ा घर से ही बरामद किया गया। जिसका वजन करीब तीन किलो का होगा जिससे अंजू के माथे, दाहिनी कनपटी और सिर के पिछले हिस्से में तीन से चार गहरे वार किए गए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, दो मंजिला मकान के कई भागों में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए है। कोतवाल ने घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में होने की संभावनाएं जताई है। जिसके चलते सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस ने कब्जें में ले लिया है।

घर पर सूचना मिलने से मचा हाहाकार
अजगैन रामबक्शखेड़ा निवासी गोले से पुलिस ने फोन पर बात की। घटना की जानकारी जैसे ही पिता को लगी घर पर कोहराम मच गया। पिता फोन पर ही रो-रो कर बिलखने लगे। बोले उन्हें समझ नहीं आ रहा यह कैसे हो गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students