शिक्षक फैमिली हत्याकांड : CM Yogi ने पोछे पीड़ित परिवार के आंसू, मिला 38 लाख का चेक और जमीन का पट्टा

शिक्षक फैमिली हत्याकांड : CM Yogi ने पोछे पीड़ित परिवार के आंसू, मिला 38 लाख का चेक और जमीन का पट्टा

UP News : अमेठी के शिवरतनगंज में शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों की गोलीमार कर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का जो निर्देश दिया है, उस पर जिला प्रशासन एक पैर पर खड़ा नजर आ रहा है। रविवार को सुबह से ही गांव में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय रही और दोपहर तक 4 बीघा 8 विस्वा की जमीन चिन्हित कर कागजी लिखा-पढ़ी कर जमीन का पट्टा तैयार कर दिया गया। शाम को खादी व ग्रामोद्योग एवं प्रभारी मंत्री तथा ऊंचाहार विधायक ने पीड़ित परिवार को 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया। परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने के लिए कागज तैयार कर लिए गए।

शिक्षक सुनील के परिवार के सदस्य शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे। इस दौरान परिवार ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। इस पर मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के भीतर सभी जरूरी सरकारी सहायता पीड़ित परिवार को दिए जाने के निर्देश डीएम को दिए थे। रविवार को इसी कारण जिला और तहसील प्रशासन गांव में जुटा रहा। मिनी सचिवालय में नायब तहसीलदार सुजीत कुमार, कानूनगो चंद्र कुमार दीक्षित, लेखपाल सचिन पटेल ने प्रधान निशा सिंह के प्रतिनिधि राजू सिंह के साथ बैठक की। उसके बाद जमीन के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।

दोपहर 12 बजे तक गांव में ग्राम सभा की 4 बीघा 8 विस्वा जमीन चिन्हित कर उसके कागज तैयार कर लखनऊ भेज दिए गए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने के लिए जरूरी लिखा पढ़ी कर कागज तैयार कर दिए गए। वहीं, डीएम हर्षिता माथुर को रिपोर्ट दी गई, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। शाम को खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान तथा ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने पीड़ित परिवार को 33 लाख और पांच लाख की दो चेक दी।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

हमारे दुख में शामिल हुए सीएम : रामगोपाल
सीएम से मिलने के बाद मृतक शिक्षक सुनील के पिता रामगोपाल ने मीडिया को बताया कि मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाया लिखाया। बहू के साथ आरोपी ने छेड़खानी की, तब हमने रिपोर्ट लिखाई। लेकिन, तब पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की। हमें खिलाने वाला कोई नहीं है। सीएम हमारे दुख में शरीक हुए हैं। हमने उन्हें छत देने को कहा, खेत देने को कहा, नौकरी देने को कहा, फ्री इलाज की बात कही। इस पर सीएम ने कहा कि हां मिलेगा। हम अब अपराधी पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक