गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, लिखा- 'मैं उसके बिना...'

UP News in hindi

गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, लिखा- 'मैं उसके बिना...'

UP News : उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड की मौत से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना पर घरवालों ने शव की पहचान की। युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। हालांकि घरवालों को उसके लव अफेयर के बारे में नहीं पता था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सकरौली थाना क्षेत्र के नगल विस्सी गांव की है, जहां सतेंद्र उर्फ भोला महाराष्ट्र के नासिक जिले में रहकर काम करता था। सोमवार को वह नासिक से लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पुन्हैरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। एसएचओ डॉ. सुधीर राघव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक का मोबाइल चेक किया. जिसमें एक सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने प्रेम प्रसंग से आत्महत्या की बात लिखी थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मोबाइल से मिले सुसाइड नोट के बाद पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस ने दावा कि जेब में मिले सुसाइड नोट से स्पष्ट हुआ है युवक किसी लड़की से प्यार करता था। आगरा में फरवरी महीने में लड़की की हादसे में मौत हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। इसी बात को लेकर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में युवक ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा, "मैं उसके बिना जी नहीं सकता हूं। मौत के बाद किसी को भी झूठा न फंसाया जाए।" एसएचओ जलेसर डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली