बलिया में 10 बर्षीय बालक के लिए काल बना ट्रैक्टर

बलिया में 10 बर्षीय बालक के लिए काल बना ट्रैक्टर

बैरिया, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के अधीसिझुवा गांव में सोमवार को स्कूल से घर आते समय भीम यादव (10) पुत्र मोहन यादव ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल छात्र को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

मृतक के पिता मोहन यादव ने ट्रैक्टर चालक पंकज यादव (निवासी अधिसिझुवा) के खिलाफ रेवती थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार