होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने पर हुआ डिमोशन, UP पुलिस का एक डिप्टी SP बना सिपाही

 होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने पर हुआ डिमोशन, UP पुलिस का एक डिप्टी SP बना सिपाही

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस में एक डिप्टी एसपी को दोबारा सिपाही बना दिया गया है। डिप्टी एसपी को उसकी नियुक्ति के मूल पद सिपाही पर रिवर्ट कर दिया गया। उन्नाव में सीओ बीघापुर रहे कृपा शंकर कनौजिया को सिपाही नियुक्त किया गया है। कृपा शंकर कनौजिया को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में F दल में आरक्षी पद पर तैनात किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृपा शंकर कनौजिया बीघापुर उन्नाव में क्षेत्राधिकारी थे। वे 2021 में छुट्टी लेकर अपना सीयूजी और पर्सनल मोबाइल बंद करके गायब हो गए थे। उनकी पत्नी ने कॉल किया तो स्वीच ऑफ आया। इस पर उन्होंने हत्या की आशंका जताकर शिकायत दर्ज कराई। फिर सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कराई गई, तब कृपाशंकर कानपुर में महिला सिपाही के साथ एक होटल में पकड़े गए।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) ने निलंबित कर दिया था। तब से उन पर विभागीय जांच चल रही थी। घटना के वक्त कृपाशंकर कनौजिया उन्नाव के बीघापुर में सीओ पद पर तैनात थे। इस मामले के बाद पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई थी।

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार