वो कार में बैठी देखती रही इंस्पेक्टर पति का मर्डर, ऐसे खुला राज

 वो कार में बैठी देखती रही इंस्पेक्टर पति का मर्डर, ऐसे खुला राज

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर इलाके में पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या की साजिश पत्नी भावना ने ही अपने भाई देवेंद्र वर्मा के साथ मिलकर रची थी। भावना गाड़ी में बैठी देखती रही और देवेंद्र अपने जीजा को गोलियों से भून दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर की पत्नी भावना और साले देवेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाई-बहन का कहना है कि सतीश रंगीनमिजाज थे। उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। वह समझाने पर भी नहीं माने तो ठिकाने लगाना पड़ा।

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उनकी पत्नी भावना को भी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पति की हरकतों के बारे में भावना ने अपने भाई देवेंद्र से जिक्र किया था। हजरतगंज के प्राग नारायण रोड निवासी देवेंद्र यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। भावना ने पूछताछ में बताया कि मायके वालों ने सतीश को समझाने का प्रयास किया था। इस पर सतीश ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली थी। 

पूछताछ में पता चला कि पति की हरकतों से परेशान भावना ने देवेंद्र के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। जिसके तहत 12 नवंबर की रात देवेंद्र ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर सतीश की हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए देवेंद्र और भावना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा, मोबाइल, साइकिल, कपड़े, जूते और 1260 रुपये बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र ने ऑनलाइन जीपीएस ट्रैकर खरीदकर वारदात से एक-दो दिन पहले सतीश की कार में लगा दिया था। एक पुराना मोबाइल फोन खरीदकर ट्रैकर को उससे कनेक्ट कर लिया था ताकि सतीश की लाइव लोकेशन पता चलती रहे। वारदात के दिन देवेंद्र बहन भावना के घर गया और उससे बताया कि आज रात ही हत्या करनी है। भावना में उसे भरोसा दिलाया था कि वह पूरी कोशिश करेगी कि प्लान कामयाब हो जाए। आरोपी देवेंद्र ने एक पुरानी साइकिल खरीदकर चारबाग स्टैंड पर खड़ी कर दी थी। 12 नवंबर की रात आठ देवेंद्र घर से निकला और चारबाग स्टैंड पहुंचा। वहां से साइकिल निकाली। फिर कपड़े बदले और कैप व मास्क लगा लिया। पहचान छिपाने के लिए अपने सफेद जूते उसने काले रंग लिए थे। वह साइकिल से नाका, मिल एरिया, तालकटोरा, आरडीएसओ होते हुए बहनोई सतीश के घर मानसनगर पहुंचा।

यह भी पढ़े बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM

गली में साइकिल खड़ी करके वह एक गाड़ी की आड़ में घात लगाकर बैठकर जीपीएस की मदद से सतीश की कार ट्रैक करने लगा। रात करीब 2 बजे सतीश, पत्नी भावना व बेटी के साथ घर पहुंचे। कार से उतरकर जैसे ही वो गेट खोलने लगे देवेंद्र ने तमंचे से एक और पिस्टल से चार गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह साइकिल से कनौसी नहर पहुंचा। वहां कपड़े, जूते और असलहे एक थैले में ईंट रखकर नहर में फेंक दिए। फिर साइकिल से चौक पहुंचा। वहां साइकिल छोड़कर ई रिक्शे से बालू अड्डे तक गया और वहां से अपने घर चला गया।

 

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन