किशोरी से ज्यादती कर रहा था प्रधान, तभी पहुंची पत्नी और...

किशोरी से ज्यादती कर रहा था प्रधान, तभी पहुंची पत्नी और...


लखनऊ। देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के बीच यूपी के एक गांव से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ललितपुर जिले में एक गांव के प्रधान ने नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर ज्यादती करने की कोशिश की। लड़की की चीख सुनकर पहुंची प्रधान की पत्नी ने उसे बचाया, लेकिन उसे किसी से शिकायत न करने की धमकी दी और पिटाई भी की।

इस बात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने प्रधान के घर के पीछे जाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। 80 फीसदी झुलसी किशोरी झांसी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत से जूझ रही है।


तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने पड़ोस में रहने वाले थाना जखौरा के हर्षपुर गांव के प्रधान अशोक यादव के घर शनिवार शाम 7 बजे गई थी। तभी प्रधान ने उसे दबोच लिया था। पीड़ित के पिता ने तालबेहट कोतवाली में प्रधान व उसकी पत्नी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया- दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट