Road Accident में मार्केटिंग एजेंट की दर्दनाक मौत

Road Accident में मार्केटिंग एजेंट की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी कार पहले डिवाइडर में टकराई, फिर दूसरी कार से टक्कर हुई और जोरदार टक्कर की वजह से कार हवा में उछल गई और सड़के के दूसरे किनारे जाकर गिरी।

मृतक की पहचान मानसरोवर गार्डन इलाके के रहने वाले वंश जॉली (27) के रूप में हुई है। वह कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए मार्केटिंग एजेंट के रूप में काम करते थे और उनके परिवार में सिर्फ उनकी मां हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शाम 5.49 बजे की है, जब जानकारी मिली की कीर्ति नगर के बीसीडी चौक पर दो कारों की आपस में टक्कर हुई है। एक कार के सड़क के डिवाइडर में टकराने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

दो कारों की आपस में टक्कर की ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें देखा गया कि जॉली की कार पहले डिवाइडर में टकराई और फिर दूसरी कार को टक्कर मारी और उछलकर सड़क के दूसरे किनारे जा गिरी और पलट गई। 30 सेकेंड के वीडियो क्लिप में घटना के बाद आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए पहुंचते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर जॉली का सिर साइड की खिड़की में फंस गया था और कुचलकर उसके शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना के बाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक अन्य वीडियो क्लिप में जॉली का शरीर ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ पड़ा देखा गया। दूसरी कार में राजेश अरोड़ा नाम का शख्स था जिसके वाहन को कुछ नुकसान हुआ और उसकी जान भी बच गई। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक कार दूसरी लेन से आ रही थी जब जॉली की एलांट्रा कार ने उसे टक्कर मार दी। कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस घटना के सीसीटीवी वीडियो बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक और एक्सपर्ट की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस खौफनाक घटना में गलती किसकी थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन