DJ पर डांस कर रहे बारातियों के लिए काल बना डंपर, 6 की दर्दनाक मौत

DJ पर डांस कर रहे बारातियों के लिए काल बना डंपर, 6 की दर्दनाक मौत

MP News: मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी का खुशनुमा माहौल पलक झपकते ही मातम में बदल गया। सड़क किनारे डीजे पर डांस कर रहे बारातियों को एक बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 6 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। यह हृदय विदारक घटना रायसेन जिले के सुल्तानपुर की है। घटना की तस्वीरें विचलित कर देने वाली हैं। सूचना मिलते ही कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंच गये।

जानकारी अनुसार सोमवार की रात होशंगाबाद से बारात आई थी। हाईवे किनारे बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर बारातियों को कुचलता चला गया। डंपर की चपेट में कई बाराती आ गए। घटना से चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में  6 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने जानकारी दी कि डंपर के बेकाबू होने से यह हादसा हुआ। ट्रक का ड्राइवर फरार है, वाहन को जब्त कर लिया गया है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मृतकों व घायलों को मुआवजे का एलान किया है। मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर लिखा, 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले में शादी समारोह के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जी ने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी