बलिया में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समेत यूपी में 13 IAS अफसरों का तबादला, 4 जिलों को मिले CDO

बलिया में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समेत यूपी में 13 IAS अफसरों का तबादला, 4 जिलों को मिले CDO

लखनऊ। यूपी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले से झांसी, फिरोजाबाद, कुशीनगर और अंंबेडकरनगर में नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तथा आगरा और मुरादाबाद विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्ष मिले है।

IAS विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विपिन मौजूदा समय में यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर तैनात थे। वहीं, आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी का भी तबादला कर दिया गया है, उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

फिरोजाबाद जिले के CDO चर्चित गौड़ को आगरा विकास प्रधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीक्षा जैन को CDO फिरोजाबाद बनाया गया है। दीक्षा जैन मौजूदा समय में जॉइंट मजिस्ट्रेट हरदोई थीं। आईएएस मधुसूदन नागराज हुलगी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव बनाया गया है। शैलेश कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बलिया जुनैद अहमद को CDO झांसी, प्रतीक्षारत आईएएस निशा को यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाया गया है।

आलोक कुमार को यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। वहीं गुंजन द्विवेदी को CDO कुशीनगर, अनुराज जैन को CDO अम्बेडकरनगर और खेमपाल सिंह, सचिव लोक सेवा आयोग यूपी प्रयागराज के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए यथावत बनाये रखा गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद