फंदे पर झूला पांचवीं का छात्र

फंदे पर झूला पांचवीं का छात्र

कानपुर। पढ़ाई के लिए डांट से नाराज कक्षा पांच के छात्र ने शौचालय के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन गांव में तलाश करते रहे। शाम को शव शौचालय में लटका मिला। 

चौबेपुर के काशीनाथ पुरवा निवासी शिव शंकर का बेटा कन्हैया (13) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल नहीं गया, जिस पर मां विटोला ने डांट दिया। दोपहर में मां खाना के लिए उसे खोजने लगी। दोपहर दो बजे तक न मिलने पर सभी उसकी तलाश में जुट गये। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। चार बजे मां घर में बने शौचालय गई तो अंदर का नजारा देख कर चीख पड़ी। शौचालय के अंदर बेटे कन्हैया का शव रस्सी से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी