तीन फेरों के लिए होगा छपरा-नई दिल्ली-छपरा पूजा विशेष गाड़ी का संचालन, देखें पूरा शेड्यूल

तीन फेरों के लिए होगा छपरा-नई दिल्ली-छपरा पूजा विशेष गाड़ी का संचालन, देखें पूरा शेड्यूल

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05111/05112 छपरा-नई दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 28 अक्टूबर तथा 04 एवं 11 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक सोमवार तथा नई दिल्ली से 29 अक्टूबर तथा 05 एवं 12 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05111 छपरा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 28 अक्टूबर तथा 04 एवं 11 नवम्बर, 2024 को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर मसरख से 15.00 बजे, दिघवा दुबौली से 15.32 बजे, थावे से 17.03 बजे, तमकुही रोड से 17.35 बजे, पड़रौना से 18.08 बजे, कप्तानगंज से 19.30 बजे, पिपराईच से 20.12 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.04 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर जं. से 03.05 बजे, बरेली से 06.50 बजे तथा मुरादाबाद से 08.25 बजे छूटकर नई दिल्ली 11.50 बजे पहुँचेगी। 

वापसी यात्रा में 05112 नई दिल्ली-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर तथा 05 एवं 12 नवम्बर, 2024 को नई दिल्ली से 12.50 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.10 बजे, बरेली से 18.40 बजे, सीतापुर जं. से 22.50 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.05 बजे, गोण्डा से 02.10 बजे, बस्ती से 03.25 बजे, खलीलाबाद से 03.57 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे, पिपराईच से 05.45 बजे, कप्तानगंज से 06.10 बजे, पड़रौना से 06.50 बजे, तमकुही रोड से 07.25 बजे, थावे से 08.35 बजे, दिघवा दुबौली से 09.32 बजे तथा मसरख से 10.05 बजे छूटकर छपरा 11.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
बलिया : बैरिया के जयप्रकाशनगर क्षेत्र के दलजीत टोला में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे...
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये
बलिया के इस अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा