छात्रा ने चुनीं मौत की राह, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाये यह आरोप

छात्रा ने चुनीं मौत की राह, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाये यह आरोप

Gujarat News : सूरत के गोडादरा इलाके में रहने वाली कक्षा 8वीं की एक छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि फीस बकाया होने के चलते स्कूल प्रशासन ने बेटी को लगातार दो दिनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिक्षक उसे शौचालय के पास खड़ा कर रहे थे। इससे दुखी होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका नगर सोसायटी की छात्रा के पिता राजू खटीक ने कहा कि मेरी बेटी भावना (14) को मकर संक्रांति से पहले परीक्षा में नहीं बैठने नहीं दिया गया। दो दिन पहले वह घर आकर रोने लगी। उसने फीस बकाया होने के बारे में बताया। मैंने स्कूल में फोन करके अगले महीने फीस भरने का कहा था। फिर भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

सोमवार को परिवार एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। शाम को जब परिवार घर लौटा तो भावना को पंखे से लटका पाया। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  हालांकि स्कूल प्रबंधन ने फीस का मामला होने से इन्कार किया है। वहीं, शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनसेरिया ने कहा है कि अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली