घर में मिले थे पांच शव, सामने आई चौंकाने वाली बात

घर में मिले थे पांच शव, सामने आई चौंकाने वाली बात


लखनऊ। एटा शहर के मोहल्ला श्रृंगार नगर में शनिवार की सुबह पांच शव मकान से बरामद किए गए थे। पांचों शवों का पोस्टमार्टम देररात तक हो पाया था। इसमें खुलासा हुआ कि चार की हत्या की गई थी, इसके बाद दिव्या ने खुद की जान ले ली। 

श्रृंगार नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त स्वाथ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी के मकान में पुत्रबधू दिव्या पचौरी पत्नी दिवाकर पचौरी, नाती आरूष (10) और आरव उर्फ छोटू (10 माह) दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव शनिवार सुबह बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि दिव्या ने पारिवारिक कलह में चारों को रविवार की रात खाना खिलाया था, खाने में ही सभी को विषाक्त पदार्थ दिया गया। विषाक्त पदार्थ वाला खाना खाने से चारों की मौत हो गई।

इसके बाद दिव्या ने सभी के गले दबाए और मासूम छोटू के मुंह को दबाकर जान ले ली। दिव्या जब चारों की मौत से संतुष्ट हुई, तब उसने खुद विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। जब लगा कि जान बच सकती है तो उसने ब्लेड से अपनी कलाई की नस भी काट ली थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सभी शव परिजनों को सौंप दिए। बुलबुल के पिता बेटी का शव मथुरा ले गए जब कि राजेश्वर प्रसाद पचौरी, दिव्या पचौरी, आरूष और आरव के शवों का अंतिम संस्कार गांव सिरसा टिप्पू में शनिवार की रात ही कर दिया।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि  श्रृंगार नगर में मिले शवों का देर रात तक पोस्टमार्टम हो सका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजेश्वर प्रसाद पचौरी, बुलबुल, आरूष और आरव को खाने में विषाक्त देकर हत्या की गई। जब तक दिव्या ने खाना नहीं खाया और विषाक्त खाकर जान दी है। चार शवों को अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया है और बुलबुल के परिजन शव मथुरा ले गए।

Tags: एटा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद
बलिया : OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा की प्रभावी...
महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित
22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका
Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड
शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश
बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार