शिक्षक की हत्या : शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर अपने विद्यालय जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

शिक्षक की हत्या : शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर अपने विद्यालय जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है। नगर नौसा थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। आनन-फानन में घायल शिक्षक को इलाज के लिए नगरनौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज को लेकर पटना रेफर कर दिया। पटना स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दनियावा थानाक्षेत्र के तरौरा निवासी पुरुषोत्तम कुमार के रूप में की गई है, जो नालंदा जिले के नगर नौसा थानाक्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय दीरी पर में प्राचार्य के पद पर पदस्थापित थे। बताया जाता है कि पुरुषोत्तम कुमार अपनी शिक्षिका पत्नी निर्मला देवी को उनके विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय नगर नौसा छोड़कर बाइक पर सवार होकर अपने विद्यालय दीरी पर जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के खजुरिया बीघा गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक की पत्नी निर्मला देवी और उनकी पुत्री सुमन कुमारी ने हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मौके पर मौजूद नालंदा जिले की नगरनौसा पुलिस ने पूरे मामले की जांच किए जाने की बात दोहराते हुए वरीय आलाधिकारियों का हवाला दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...