शादी में दोस्ती : दो साल तक बनाता रहा यौन संबंध, वादा निभाने की बारी आई तो...

शादी में दोस्ती : दो साल तक बनाता रहा यौन संबंध, वादा निभाने की बारी आई तो...

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के बाद युवती को धोखा देने का मामला सामने आया। इसके पूर्व करीब दो वर्षों तक स्वजन से छिपकर दोनों अहमदाबाद में लिव-इन में रहे थे। इस दौरान गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया गया। मामले में युवती ने अहियापुर थाने में शिकायत की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, औराई इलाके की एक युवती का सीतामढ़ी के एक युवक से एक शादी समारोह में दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगा। फिर दोनों में प्रेम हो गया। युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती थी। वहीं युवक भी अहमदाबाद में एक कंपनी में कार्यरत था। शादी के लिए दोनों के स्वजन राजी हो गए थे। हालांकि युवती तबीयत बिगडने के बाद युवक ने उसे अपने पास बुला लिया। दोनों दो वर्षों तक दोनों साथ रहा। इसी बीच दोनों के बीच संबंध बने और गर्भ ठहर गया। तब गर्भपात कराकर युवती को उसके घर भेज दिया गया। इसके बाद युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा।

इस बीच अहमदाबाद से आने के बाद युवक ने युवती को शादी की बात को लेकर बुलाया। तब युवती उससे मिलने शहर में आ गई। युवक ने युवती को स्टेशन रोड में होटल बुक करने की बात बताकर वहां से निकल गया। जब युवती को पता चला तो वह वह युवक के अहियापुर स्थित एक रिश्तेदार के यहां पहुंची। इसी बीच युवक को जीरामाइल के समीप युवती ने पकड़ लिया, लेकिन वह चकमा देकर वहां से भाग निकला। इसके बाद युवती थाने में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल