पुलिस इंस्पेक्टर को चढ़ा इश्क का बुखार, महिला डिप्टी कलेक्टर को भेज दिया 'I LOVE YOU' का मैसेज, फिर…

पुलिस इंस्पेक्टर को चढ़ा इश्क का बुखार, महिला डिप्टी कलेक्टर को भेज दिया 'I LOVE YOU' का मैसेज, फिर…

Bihar News : बिहार के जहानाबाद का यह मामला वाकई चौंकाने वाला है। यहां पदस्थापित एक इंस्पेक्टर की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार को रिटायरमेंट के वक्त इश्क खुमार चढ़ गया है। उन्होंने अपनी उम्र और पद की गरिमा को ताक पर रखकर जहानाबाद में ही पदस्थापित सीनियर डिप्टी कलेक्टर रैंक की महिला अधिकारी को मोबाइल से प्यार का इजहार करते हुए I LOVE YOU का मैसेज भेज दिया। महिला अधिकारी की शिकायत पर इंस्पेक्टर के विरुद्ध साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खास बात यह है कि आरोपी इंस्पेक्टर दिनेश्वर के रिटायरमेंट में कुछ ही दिन बाकी है। बावजूद, इसके उन्होंने इस तरह की हरकत की है। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। इससे पहले शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की विभागीय जांच कराई। एसपी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी और इसमें डीएम की ओर से एक महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर कंचन कुमार झा को नामित किया गया था। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोप को सही पाया।

जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए पुलिस इंस्पेक्टर को बुलाया था, लेकिन वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। तब सीनियर डिप्टी कलेक्टर ने साइबर थाने में आवेदन देकर पुलिस निरीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। जांच टीम की रिपोर्ट और महिला अधिकारी के आवेदन के आलोक में पुलिस निरीक्षक दिनेश्वर कुमार के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

मामले को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत मिलने पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी। आरोपी इंस्पेक्टर को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके और मेडिकल रिपोर्ट लगाकर छुट्टी पर चले गए। मामले में अनुसंधान जारी है। आरोपी इंस्पेक्टर कोर्ट में पदस्थापित हैं। विभागीय कार्यवाही के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक