दरिंदे की आंखें नोचकर भागी 10 साल की बच्ची, बहादुरी देख पुलिस भी हैरान

दरिंदे की आंखें नोचकर भागी 10 साल की बच्ची, बहादुरी देख पुलिस भी हैरान

MP News : भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 10 साल की एक बच्ची अपनी बहादुरी से दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। घटना दिवाली की रात का है, जहां एक घर में परिचित युवक घुसा और 10 साल की बच्ची को अगवा करके ले जाने लगा। इस दौरान बच्ची की नींद खुल गई और उसने आरोपी की आंखों में उंगलियां डालकर नोच लिया। फिर मौका पाते ही बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ एक बस्ती में रहने वाली 10 साल की बच्ची स्कूली छात्रा है। दिवाली की रात बच्ची और परिजन त्योहार मनाकर सो रहे थे। रात करीब 1 बजे दूसरी बस्ती में रहने वाला धर्मेन्द्र अहिरवार दबे पांव घर के अंदर घुस गया और सो रही बच्ची को गोद में उठाकर सूने स्थान पर ले गया।आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, तभी बच्ची की नींद खुल गई और शोर मचाना चालू कर दिया।

बताया जा रहा हैं कि शोर मचाने से रोकने के लिए आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाया। इसके बाद बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी की आंखों में उंगलियां डालकर तेजी से नोच दिया, जिससे बच्ची आरोपी की पकड़ से छूट गई और वह दौड़कर घर चली गई। बच्ची ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी। बच्ची की मां ने आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से भाग चुका था। आरोपी पीड़ित परिवार का परिचित है। आरोपी को छेड़छाड़, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

 

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश