चलती ट्रेन में गोली मारकर यात्री की हत्या, मचा हड़कम्प

चलती ट्रेन में गोली मारकर यात्री की हत्या, मचा हड़कम्प

Bihar News : बिहार से अपराध की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां लखीसराय जिले में हावड़ा-गया एक्सप्रेस में सवार 49 वर्षीय व्यक्ति की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

जमालपुर के रेलवे पुलिस अधीक्षक रमन चौधरी ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मृतक की पहचान लखीसराय जिले के ही महसोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (49) के रूप में हुई है। बताया कि शाम को जब ट्रेन किऊल जंक्शन पर रुकने वाली थी, तभी कुछ बदमाशों ने यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराध करने के बाद वे ट्रेन से कूद गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यात्री के बैग से संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ऐसा लगता है कि संपत्ति से संबंधित विवाद अपराध का कारण हो सकता है। हालांकि, तस्वीर अभी साफ नहीं है। पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। वहीं, ट्रेन में सरेआम हत्या ने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित