रिटायर्ड शिक्षक के घर संचालित हो रही थी मिनी गन फैक्ट्री, हथियार का जखीरा देखकर पुलिस हैरान

रिटायर्ड शिक्षक के घर संचालित हो रही थी मिनी गन फैक्ट्री, हथियार का जखीरा देखकर पुलिस हैरान

Bihar News : बिहार राज्य के बक्सर में रिटायर्ड शिक्षक के घर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। काफी संख्या में हथियार और बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी के एनएच 922 के किनारे चंदा गांव में रिटायर्ड शिक्षक बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में इसका संचालन हो रहा था। मुंगेर से कुछ लोग आकर यहां हथियार बनाने का काम कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के चंदा गांव में रिटायर्ड शिक्षक बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में कुछ महीनों से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। शनिवार की रात 12:30 बजे छापेमारी की गयी। बक्सर में तैयार इस हथियार को बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावे यूपी के बॉर्डर इलाको में सप्लाई का अंदेशा है। एक साथ इतने हथियार मिलने से पुलिस हैरान है। 

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंदर का नजारा देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। बड़े पैमाने पर अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया गया है। इसके साथ 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि मेड इन बक्सर हथियार की सप्लाई कई जिलों में तस्कर कर चुके हैं, जिनकी कुंडली पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े 21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल

छापेमारी में बरामद हथियार                                     छापेमारी में पुलिस ने पिस्टल टाइगर प्लेट 36 पीस, कॉर्क रड 35 पीस, बैरल 33 पीस, बट 20 पीस, ड्रिल मशीन 3 पीस, लेथ मशीन 1 पीस, ग्रैंडर 1 पीस, मोबाइल तीन पीस बरामद किया गया है. गिरफ्तार 7 लोगों में बीरेंद्र श्रीवास्तव बक्सर, पिंटू साह सीतामढ़ी, मोहम्मद आजाद नूर, मोहम्मद मोनू, मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद राजू, मोहम्मद इबरान ये सभी पांच मुंगेर के रहने वाले है.

यह भी पढ़े बलिया में जनपदीय बाल क्रीड़ा का शानदार आगाज, जानिएं किन-किन ब्लाकों का रहा दबदबा

मुंगेर से आकर हथियार निर्माण                                 बता दें कि पहले मुंगेर के बाद बक्सर में अवैध तरीके से हथियार बनाने का मामला सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. हैरानी की बात है कि हथियार बनाने वाले मुंगेर के ही रहने वाले हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर कई अहम सबूत जुटा रही है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर वाहनों में हवा भरने वाली बड़ी टंकी फटने से पत्नी की...
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात