रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी ट्रेवलर, 13 की मौत ; कई घायल

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी ट्रेवलर, 13 की मौत ; कई घायल

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में शनिवार को बद्रीनाथ हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां 23 सवारियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित हो कर अलकनंदा नदी में गिर गया । इस हादसे में 13 लोगों की मौत होने की सूचना हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। एसडीआरएफ व पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू और बचाव में जुटे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे बद्रीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे तथा अन्य टीम के साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में लगे हुए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ, स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया  गया है, ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा