गोविंदा को लगी गोली, सर्जरी के बाद लड़खड़ाती आवाज में आया एक्टर का रिएक्शन

गोविंदा को लगी गोली, सर्जरी के बाद लड़खड़ाती आवाज में आया एक्टर का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनके पैरों पर गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह 4 बजकर 47 मिनट की है। वो घर में अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, उसी वक्त गलती से गोली चली और उनके पैरों में चोट आई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ, गोविंदा घर पर अकेले थे। वह बाहर जान की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। तभी अचानक गलती से गोली चल गई और वो जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि गोविंदा ने पास में ही रह रहे अपने रिश्तेदारों को कॉल किया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें पास के क्रिटी केयर अस्पताल पहुंचाया।

गोविंदा के करीबी शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि गोविंदा ठीक हैं। उन्होंने Indianexpress.com को बताया कि, 'वह खतरे से बाहर हैं।' यह सिन्हा ने पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, गोविंदा जी कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे, जब यह घटना घटी। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में ठीक से रख रहे थे, तभी वह जमीन पर गिर गई। लाइसेंसी रिवाल्वर संभालने के दौरान गलती से गोली चल गई। चोट बाएं घुटने के नीचे लगी है, अब गोली निकाल दी गई है। उनकी बेटी टीना अस्पताल में मौजूद हैं। वह सभी से बात कर रहे हैं और ठीक हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक