TV एक्टर अमन जायसवाल की आखिरी पोस्ट देख भावुक हुए फैंस

TV एक्टर अमन जायसवाल की आखिरी पोस्ट देख भावुक हुए फैंस

Ballia News : Road Accident में काल के गाल में समाए टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' फेम अमन जायसवाल की मौत से फैंस सदमे में हैं। 24 वर्षीय अमन जायसवाल का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भावुक हो गए हैं। यह पोस्ट एक्टर ने 31 दिसंबर को किया था।

इस पोस्ट में अमन जायसवाल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें  उन्होंने अपने अनगिनत नए सपनों और अनंत संभावनाओं के बारे में लिखा था। अमन ने कैप्शन में लिखा था, 'नए साल 2025 में नए सपनों और अनगिनत संभावनाओं के साथ प्रवेश कर रहा हूं।' पर किसे पता था कि नए साल में एंट्री करते ही अमन दुनिया को अलविदा कह जाएंगे।

अमन जायसवाल के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के कमेंट आ रहे हैं। राजीव अदातिया ने लिखा, 'मेरे भाई तुम याद आओगे। मेरे दिल में दर्द हो रहा है।' एक फैन ने लिखा, 'यह देखकर और महसूस करके बहुत दुख हुआ कि जिंदगी कितनी अप्रत्याशित है। उनके माता-पिता और परिवार के लिए दुखी महसूस कर रहा हूं। भगवान उनके परिवार को शक्ति और उनकी आत्मा को शांति दे।' एक अन्य फैन का कमेंट है, 'क्या पता था कि सिर्फ 15 दिन में ऐसा हो जाएगा।'

यह भी पढ़े नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर

https://www.instagram.com/reel/DEPTi4HP__R/?igsh=YzljYTk1ODg3Zg==

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक