पोरबंदर एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत तीन की मौत

पोरबंदर एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत तीन की मौत

Gujarat News : गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है, जहां कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन अन्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव दो पायलट और तीन अन्य लोगों के साथ सवार थे। यह हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के लिए रविवार को उड़ान भर रहा था। करीब 12:30 बजे पोर्टब्लेयर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोस्ट गार्ड हवाई अड्डे के पास हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। इस दौरान उसमें कोई खराबी आ गई और वो क्रैश हो गया। क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय