वैष्णो देवी जा रही बस की ट्राले से टक्कर, 7 लोगों की मौत; 20 से अधिक घायल

वैष्णो देवी जा रही बस की ट्राले से टक्कर, 7 लोगों की मौत; 20 से अधिक घायल

नई दिल्ली : हरियाणा के अंबाला में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैवलर बस ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए पूरा परिवार ट्रैवलर बस से निकला था। लेकिन अंबारा में रात 2 बजे के करीब बस अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़ी एक ट्राले से भीड़ गयी। बस और ट्राले की भीड़त ने जहां 7 लोगों की जान ले ली। वहीं 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैवलर बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीर पहुंचे और पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। एंबुलेंस से सभी घायलों को अंबाला कैंट स्थित पब्लिक हॉस्पिटल और आदेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने 7 को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

6 माह की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

हादसे में सोनीपत निवासी विनोद (52), यूपी के बुलंदशहर के मनोज (42), गुड्डी, सतबीर (46) समेत 6 माह की दुधमुंही बच्ची दीप्ति की मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद