नाइजर नदी में पलटी नाव, 27 लोगों की मौत ; 100 से अधिक लापता

नाइजर नदी में पलटी नाव, 27 लोगों की मौत ; 100 से अधिक लापता

International News : नाइजीरिया के उत्तर में नाइजर नदी पर शुक्रवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ, जब नाव कोगी राज्य से नाइजर राज्य के एक फूड मार्केट जा रही थी और पलट गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम ऑडु ने जानकारी दी कि, राहतकर्मियों ने शुक्रवार शाम तक 27 शव बरामद किए हैं। कोगी राज्य आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता सैंड्रा मूसा ने बताया कि स्थानीय गोताखोर अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन हादसे के करीब 12 घंटे बाद भी कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला। हादसे की वजह का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार, नाव पर जरूरत से ज्यादा भार था। नाइजीरिया के दूरदराज के इलाकों में सड़क सुविधाओं की कमी के कारण लोग अक्सर जलमार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे नावों पर भीड़भाड़ हो जाती है।

सुरक्षा उपायों की कमी
नाइजीरिया में इस तरह के हादसे आम हो गए हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं नावों के ओवरलोड होने और रखरखाव की कमी के कारण होती हैं। अक्सर नावों पर यात्रियों के लिए पर्याप्त जीवन रक्षक जैकेट नहीं होते या तो इनकी लागत के कारण या फिर उपलब्धता की कमी के चलते इन्हें नावों पर नहीं रखा जाता है। आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव और गहरे पानी के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

नाव में सवार अधिकांश यात्री महिलाएं थीं, जो बाजार में खाद्य सामग्री बेचने जा रही थीं। नाव के पलटने के बाद कई लोगों को बहते हुए देखा गया, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट...
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'